कांग्रेस दल की बैठक में श्री कमलनाथ जी संबोधित

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का संबोधन-


 निराश होने की आवश्यकता नहीं, मैंने कई जीतते हुओं को हारते हुए भी देखा है। गलत तरीके से प्राप्त जीत लम्बे समय तक नहीं टिक पाती है। लोकतांत्रिक मूल्यों को परेशान किया जा सकता है, खत्म नहीं किया जा सकता है।
 मैंने  तो वो दौर भी देखा है जब इंदिरा गांधी जी भी चुनाव हार गईं थीं, ऐसा लगता था कि कांग्रेस कभी दोबारा लौट कर नहीं आएगी, लेकिन हम वापस मजबूती से लौटे। मैंने उस दौर के कई उदाहरण देखें हैं इसलिए मैं आज जरा भी निराश या विचलित नहीं हूँ। 
 मैंने जिस दिन मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मेरे समक्ष कई चुनौतियाँ थीं। वर्षों के शासकीय तंत्र की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता थी, अपने वचनों को पूरा करने की चुनौती थी। मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही पहले निर्णय के रूप में किसानों की कर्ज माफी के निर्णय पर हस्ताक्षर किए, उसके लिए भी अधिकारी उस समय तैयार नहीं थे लेकिन मैंने दृढ़ता से किसान हित में वो निर्णय लिया।  पूर्व में बजट की व्यवस्था थी, मैं उस पर नहीं जाना चाहता लेकिन वर्तमान में बजट को लेकर मैंने खूब तैयारियां की।
 आज प्रलोभन देकर हमारी सरकार को गिराने का काम तो किया गया है लेकिन यह मिलावटी सरकार कैसे चल पाएगी, इसकी सच्चाई थोड़े दिन में ही सामने आएगी। भाजपा कैसे लोभियों को सहन करेगी, जिनके सामने वो लड़ी थी, उनके लोग उन्हें कैसे सहन करेंगे, यह थोड़े ही दिन में पता चल जाएगा। मेरे पास तो प्रलोभन के इस खेल के सारे प्रमाण मौजूद हैं, वक्त आने पर जनता के समक्ष रखूँगा।
 मैं कभी पद के पीछे नहीं दौड़ता। जब मुझे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जवाबदारी दी गयी, उस समय प्रदेश के कांग्रेसजनों में एक निराशा का भाव था। प्रदेश में 15 वर्ष से हमारी सरकार नहीं थी मैंने संगठन को मजबूत करने का काम किया और प्रदेश में कांग्रेस को आप सभी के सहयोग से सत्ता तक पहुँचाया। 
 आप सबका साथ मुझे हमेशा मिला, इसे मैं कभी भूल नहीं पाऊँगा, हमारा साथ जीवनभर का साथ है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमेशा आपके साथ रहूँगा।
 मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ हम फिर लौटेंगे और मजबूती से लौंटेंगए
डिि